BURNING NEWS✍️ RAJESH SHARMA
परमात्मा के द्वारा दी ज़िंदगी के सपनों को पूरा करने के लिए इंसान बहुत कुछ करता है, पर उन अरमानों पर पानी फेरने ओर किसी के परिवार का चिराग़ बुझाने वाले ARMAAN अस्पताल की मुश्किलें बढ़ने जा रही है, क़रीब 15 दिन पहले ARMAAN अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद परिवार ने अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन किया था पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने की बात कही थी, वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक लड़की के परिजनों में सिविल सर्जन आफिस में आकर भी अपने बयान दिए है। पीड़ित पक्ष अरमान अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कई दिनों से प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है जो जल्द ही पीड़ित पक्ष के हक में होने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक डाक्टर नहीं बल्कि 6-7 डाकटरो के एक पैनल की रिपोर्ट के बाद पेश की गई है जिसके बाद पीड़ित परिवार की इंसाफ वो लेकर उम्मीद जागी है।