BURNING NEWS✍️ RAJESH SHARMA 

रस्म किरया के दौरान आप नेता निखिल अरोड़ा के साथ मारपीट करके उसको वहीं पड़े बर्तनों से बुरी तरह मारने के आरोप में फँसे पार्षद बंटी नीलकंठ की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, निखिल ने बताया कि बिना वजह उनको रस्म किरया में बर्तनों से मारने वाले बंटी नीलकंठ ओर हर्ष के साथ ना कभी राजीनामा हुआ ना करेंगे उन्होंने अपनी फ़ेसबुक पेज पर भी ये पोस्ट की है कि उनके राजीनामा होने की झूठी अफ़वाह फैलाई जा रही है जबकि उनका बंटी के साथ ना राजीनामा हुआ है ना ही होगा। उन्होंने कहा कि सरेआम गुंडागर्दी करने वाले को सबक सिखाएँगे, निखिल ने बताया कि कई लोग ओर रिश्तेदार उन्हें राजीनामा के लिए कह रहे हैं पर वो राजीनामा नहीं करेंगे।