BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में पुलिस मुलाजिम के सिर पर रिश्वत लेने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने रिश्वत लेते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तक नहीं देखे,जिस कारण भ्रष्ट अधिकारी की पैसे लेते की
वीडियो कैमरे में क़ैद हो गई। घटना पंजाब के जालंधर के बुलंदपुर की है जहां कुकर्म की शिकायत के बाद एक घर में बयान लेने गए पुलिस अधिकारी ने रिश्वत की मांग की ओर मामला रफ़ा दफ़ा करने की बात कह डाली जिसने पैसे के लालच में कमरे में लगा सीसीटीवी कैमरा भी नहीं देखा जो सारी घटना उसमें क़ैद होने पर पुलिस मुलाजिम की वीडियो सामने आई है। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस अधिकारी थाना मक़सूदा में तैनात है जो वीडियो एक सप्ताह पहले की है।