BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
रोज़ी रोटी कमाने विदेश की धरती पर गए जालंधर के युवक की अचानक मौत हो गई है जिसकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक युवक की पहचान विक्रम उर्फ़ हीरा निवासी आज़ाद नगर भार्गव कैंप के रूप में हुई है जो कि तीन साल पहले मलेशिया गया था जहां पर रोज़ी रोटी कमाकर अपना परिवार चलाता था जिसकी मलेशिया में हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना है। परिवार मृतक युवक का शव भारत लाने के लिए प्रयास कर रहा है।