BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने नशों के खिलाफ अभियान के तहत पंजाब पुलिस के दो मुलाजिमों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे जिनके साथ दो युवक ओर भी थे जो इस धंधे में संलिप्त थे। पकड़े गए युवकों में एक के पिता आरपीएफ में हैं। बताया जा रहा है कि रामामंडी रोड पर KFC के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें काबू किया जब पकड़े गए तो पता चला कि उक्त दोनों पीएपी में तैनात पंजाब पुलिस के ही जवान है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नशा तस्कर कोई भी चाहे पुलिस मुलाजिम ही क्यों ना हो उसे बख़्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके मामले में खुलासा करेगी।