BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर में लक्की ठाकुर उर्फ़ लक्की खोखा के कत्ल के बाद हैरान करने वाली वजह सामने आई है, लक्की के भाई ने बताया कि लक्की के बेटे को नशे की लत में आरोपी धकेल रहे थे जिससे लक्की काफी परेशान था जिसने पुलिस में इन लोगों के खिलाफ शिकायत दी ओर कहा कि उसके बेटे को कुछ लोग चिट्टे की दलदल में धकेल रहे हैं जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी तो आरोपियों ने उसके बेटे को नशे में ना धकेलने की बजाए उसके पिता का कत्ल कर दिया। पुलिस ने शिव सेना नेता नरेंद्र थापर के बेटे राम कृष्ण सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है।