लक्की ओबराय के कत्ल के बाद अब दूसरे भाई पर क़ातिलाना हमला
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
AAP नेता लक्की ओबराय कत्ल के बाद अब उसके भाई पर क़ातिलाना हमला होने की सूचना है, हालाँकि जिस कार पर हमलावारों ने हमला किया उस कार से लक्की ओबराय के भाई अभी बाहर निकल आफिस में पहुंचे थे कि तेज़धार हथियारों से लैस युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि लगातार केस वापिस लेने के लिए धमकियाँ मिल रही थी जिस कारण वो अपनी कार में कहीं नहीं जाते थे अपने दोस्त की इनोवा में ही सवार होकर कहीं जाते थे पर उसकी भनक भी हमलावारों को लग गई, हमलावार अपना स्कूटर भी वहीं छोड़कर फरार हो गए, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है।