नाजायज शराब की तस्करी करने वालों पर कारवाई की मांग-देर रात शराब ठेकेदारों ने पकड़ी एकसाइज टीम के साथ मिलकर 80 पेटी शराब
>BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में बीती रात पकड़ी 80 पेटी नाजायज शराब की खेप के बाद एकसाइज विभाग ने कारवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन को लिखित रूप से कहा है। बलराम पुत्र पलविंदर निवासी शहीद भगत सिंह नगर बीती रात सुच्ची पिंड इलाके में शराब की 80 पेटियां बिना परमिट के एक ठेके से दूसरे ठेके पर ले जा रहे थे जिसपर लगे होलोग्राम भी मिटाएँ हुए थे जिन्हें रात को एकसाइज टीम ने शराब ठेकेदार कुनाल सहगल के साथ मिलकर पकड़ा, ओर पुलिस कारवाई करने के लिए एक्साइज टीम के द्वारा पुलिस को लिखा गया है। वहीं बीती रात शराब ठेकेदार के द्वारा शराब लूटने की बात को लेकर एकसाइज टीम ने बताया कि शराब लूटी नहीं गई बल्कि शराब ठेकेदारों के साथ एकसाइज टीम कारवाई करने पहुंची थी। जो अब गाड़ी चालक को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।