जालंधर-नगर निगम के STP को ब्लैकमेल कर रहा था कथित RTI एक्टिविस्ट ओर मीडिया कर्मी-F.i.R दर्ज
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में खुद को आर टी आई एक्टिविस्ट कहने वाले के खिलाफ पुलिस ने बलैकमेलिंग का पर्चा दर्ज किया है, नगर निगम में बतौर STP सुरेंद्र सिंह बिंद्रा तैनात हैं जिन्होंने जालंधर के एक आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ शिकायत देकर उन्हें पिछले दिनों से ब्लैक मेल करके उनके खिलाफ झूठी ख़बरें प्रकाशित करवाने की शिकायत दी थी। STP ने कहा कि आरटीआई डालने वाला खुद को एक्टिविस्ट बताता है जिसने सोशल मीडिया पर भी उनको बदनाम करके उनसे पैसे ऐंठने चाहे जिसके बाद उनको जालंधर के एक मीडिया कर्मी के द्वारा भी उन्हें बार बार खबर लगाकर ये कहा गया कि आप करण आरटीआई एक्टिविस्ट को 10 लाख दे दो नहीं तो वो आपका नुक़सान करवाएगा। उन्होंने खुद को मीडिया कर्मी बताकर उनकी झूठी ख़बरें प्रकाशित होने का भी दावा किया है जिसके बाद पुलिस में आरटीआई डालकर ब्लैकमेल करने वाले करण प्रीत के खिलाफ मामला रद्द कर दिया है ओर मीडिया कर्मी की भूमिका की जांच की जा रही है, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मीडिया कर्मी की भूमिका की जांच के बाद उसके खिलाफ भी करवाई की जाएगी ।