BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA अमित शाह की रैली में सब कुछ फ़ाइनल था एक नेता भाजपा में शामिल होने वाला था, समय स्थान सब निश्चित हो चुका था पर इसी बीच सुबह नेता जी के दिमाग़ में किसी ने श्राद्ध चल रहे बता दिया ओर वहम नेता जी के दिमाग़ में आ गया कि शुभ काम श्राद्धों में नहीं करना। जिसके बाद नेता जी की भाजपा में एंट्री रूक गई। सीनियर नेता उनका इंतज़ार करते रहे पर उन्होंने आने से मना कर दिया ओर श्राद्धों के बाद जवाइनिंग का आश्वासन दे दिया। सूत्रों के अनुसार जालंधर में धार्मिक कार्यक्रम करवाने वाले एक नेता जी अपनी पुरानी पार्टी को छोड़कर जाने वाले थे कि धार्मिक प्रवृत्ति के नेता के दिमाग़ में वहम में ऐसा घर बनाया कि उनकी भाजपा में एंट्री टल गई, हालाँकि मंगलवार रात को उक्त नेता की भाजपा के पंजाब प्रधान सहित कई बड़े नेताओं के साथ मीटिंग हो गई थी जिसमें ये कहा गया था कि आपको अमित शाह से पार्टी में शामिल करवाएँगे, सब फ़ाइनल होन के बाद श्राद्धों के कारण उनका सब किया कराया बीच में रह गया, अब श्राद्ध ख़त्म होने का इंतज़ार है,