नशे की ओवरडोस से जालंधर वेस्ट में 22 साल के युवक की गई जान,पूर्व विधायक शीतल ने निकाली पुलिस पर भड़ास
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में नशे की ओवरडोस से एक युवक की मौत हो गई, 22 साल के युवक की लाश बस्ती शेख पानी वाली टैंकी के पास पड़ी मिली है, जिसके पास नशे के टीके थे, मौके पर सूचना पाते ही भाजपा नेता पूर्व विधायक शीतल अंगुराल पहुंचे जिन्होने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली, शीतल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मौके से सबसे पहले नशे के टीके उठाकर ग़ायब किए, जबकि उनके पास लाश की पहली तस्वीरें मौजूद थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बस्ती दानिशमंदा ओर बस्ती शेख इलाके में खुलकर नशा बिक रहा है जो पुलिस को सब पता है पर कारवाई नहीं की जा रही। थाना पाँच की पुलिस ने लाश क़ब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दी है।