सरकारी कर्मियों की हड़ताल में वेस्ट के CHT की मनमानी ने टीचरों को उलझाया
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब भर में सरकारी कर्मचारियों की सामूहिक हड़ताल के बीच जालंधर वेस्ट के शिक्षा विभाग के एक CHT ने सभी टीचरों को उलझाकर रख दिया, सीएचटी ने रात को स्कूलों में ड्यूटी करने वाले कच्चे तौर पर काम करने वाले टीचरों को पहले रात तो वाटसएप ग्रुपो में धमकाया ओर जबरन छुट्टी करवाई, हालाँकि जिन टीचरों ने कहा कि वो छुट्टी नहीं लेंगे ओर सरकार को ख़िलाफ़ हो रही हड़ताल ओर प्रदर्शन में भाग नहीं लेंगे तो उन टीचरों को स्कूलों से दूर 20-20 किलोमीटर के स्कूलों में ड्यूटी करनेवाले आदेश जारी किए ओर जबरन छुट्टी भेजने को कहा, टीचरों ने 20 किलोमीटर ड्यूटी करने के डर से सीएचटी की बात मानी तो उन्होंने वीरवार को छुट्टी अपलाई कर दी पर सुबह स्कूल लगने से कुछ समय पहले वहीं सीएचटी डीलरों को आदेश जारी कर दिए कि आप सब स्कूल खोले मेंरे कोई आदेश नहीं है, जिससे स्कूलों में सीएचटी के आदेश पर छुट्टी लेने वाले टीचरों को भागदौड़ मच गई। जो सभी अब सीएचटी के द्वारा टीचरों को परेशान करने ओर अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे है।पर ना सबके बीच टीचर ओर बच्चे दिन चढ़ते ही भटकते नज़र आए। कुछ टीचर इस सीएचटी की मनमानी के खिलाफ शिकायत करने की तैयारी में है।