BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA पंजाब में नाजायज शराब से जहाँ शराब ठेकेदारों को करोड़ों का घाटा पड़ रहा है जिसको लेकर एकसाइज टीम को कई ठेके के मालिकों ने शिकायत देकर नाजायज शराब बेचने वाले तस्करों पर कारवाई की मांग की थी वहीं इसी बीच पुलिस एकसाइज टीम के साथ एक्टिव नज़र आ रही है। जालंधर में पुलिस ओर एकसाइज की टीमों ने अलग अलग इलाके में रेड करके नाजायज शराब सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है, जालंधर वेस्ट में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने करीब पाँच पेटी शराब बरामद की है, जिसके साथ पुलिस ने आरोपी को काबू किया है तो वहीं भोगपुर में पुलिस ने बिल्ला पुत्र गोपाल चंद को काबू किया। जो प्लास्टिक की बोरी में चंडीगढ़ की शराब बरामद की है।