पुलिस के डर से गैंगस्टर ने युवक पर चढ़ाई कार,फिर पकड़ा गया,देखे CCTV
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम एक गैंगस्टर का पीछा कर रही थी, तभी उस गाड़ी में सवार गैंगस्टर ने गाड़ी तेज करके भागने की कोशिश की और सड़क पर खड़े एक रिक्शा चालक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह और उसके साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, फरीदकोट AGTF टीम एक गंभीर मामले में वॉन्टेड गैंगस्टर गुरप्रीत की तलाश में लुधियाना पहुंची थी और फोर्स की तीन गाड़ियां गैंगस्टर की थार का पीछा कर रही थीं।