BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है, शुक्रवार सुबह डेरा ब्यास मुखी गुरिंदर ढिल्लों काँग्रेस के पंजाब प्रधान परगट सिंह से मुलाक़ात करके आए थे जो वहां से निकलते ही सीधा पूर्व सांसद सुशील रिंकू के घर पहुंचे, सुशील रिंकू के घर पहुंचकर उनके साथ मीटिंग चल रही है। डेरा मुखी का परगट के घर से निकलने के बाद सीधा सुशील रिंकू के घर पहुँचना आख़िर किस ओर संकेत कर रहा है इस बात को लेकर राजनीति में उथल पुथल मच गई है। वहीं सुशील रिंकू रोज़ाना अपने इलाके में लोगों के साथ चाय पर चर्चा कार्य में हिस्सा ले रहे है।