पंजाब के जालंधर में शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार रोड पर कैंटर ट्रक से टकरा गई।इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की लाश कार के अंदर फ्रंट सीट पर, तो एक की लाश रोड पर जा गिरी।हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की छत टूटकर अलग हो गई, नंबर प्लेट भी दूर जा गिरी। एयर बैग भी खुल गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। वीओ - वहीं कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की सहायता से कार में फंसी लाशों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा मकसूदां एरिया में बल अस्पताल के पास हुआ। बताया जा रहा है कर काफी तेज स्पीड में थी और खड़े कैंटर ट्रक के साथ टकरा गई। वीओ - हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि एक स्विफ्ट गाड़ी ने आकर खड़े कैंटर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कैंटर ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है लेकिन नंबर ट्रेस करके उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक नंबर प्लेट से गाड़ी जालंधर के लंबा पिंड इलाके की निकली है और एड्रेस चेक किया जा रहा है। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।