BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर नगर निगम के हेड ड्राफ्टमैन सुखदेव वशिष्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद कई चौकाने वाली बातें विजिलेंस के सामने आने से जांच बढ़ने लगी है। पता चला है कि सुखदेव वशिष्ट एक हेड ड्राफ्टमैन है और उनकी तैनाती पठानकोट में। लेकिन जालंधर में खेल खेलने के लिए उसको खास तौर पर एडीशनल चार्ज देकर तैनात किया गया। पठानकोट में कम, सुखदेव जालंधर में ड्यूटी अधिक करने लगा था।एक ड्राफ्टमैन होते हुए उसके पास लद्देवाली रोड का सारा इलाका व जालंधर वेस्ट का पूरा क्षेत्र था। खेल में पठानकोट के एक अन्य अधिकारी को शामिल किया गया। एमटीपी नरेश कुमार के पास पठानकोट की तैनाती थी लेकिन उसको भी एडीशनल चार्ज देकर जालंधर लाया गया। ताकि खुलकर बल्लेबाजी हो सके। हालांकि जालंधर में एक एमटीपी की तैनाती ही काफी है वह पहले से इकबालप्रीत रंधावा है। लेकिन पठानकोट के एमटीपी को जालंधर का एडीशन चार्ज नरेश कुमार को दिया गया। विजिलेंस अब परत उधड़ रही है कि एमटीपी नरेश को जालंधर का एडीशनल चार्ज क्योें दिया गया ? उसको चार्ज दिलाने में किसकी भूमिका थी ? इन पठानकोट के मुलाजिमों की बदौलत जालंधर में क्या खेल खेला गया ? विजिलेंस के अधिकारी चुप हैं लेकिन फाइलों के दस्तावेज व शिकायतों की लिस्ट लंबी हो रही है।
पठानकोट से खास तौर पर लाए गए जालंधर में बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी..
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर नगर निगम के हेड ड्राफ्टमैन सुखदेव वशिष्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद कई चौकाने वाली बातें विजिलेंस के सामने आने से जांच बढ़ने लगी है। पता चला है कि सुखदेव वशिष्ट एक हेड ड्राफ्टमैन है और उनकी तैनाती पठानकोट में। लेकिन जालंधर में खेल खेलने के लिए…