BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

AIR इंडिया के विमान हादसे को अभी लोग भूले नहीं थे कि अब हाट एयर बैलून में बड़ा हादसा हुआ है जिसमें क़रीब 8 लोगों की मौत होने की सूचना है जबकि कई लोग घायल है। हाट एयर बैलून जैसे ही हवा में काफी ऊँचा आसमान में था कि अचानक आग की लपटों ने उसे पकड़ लिया, उसमें बैठे 8 लोगों ने छलांग लगा दी जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय समाचार आउटलेट जी1 द्वारा साझा की गई वीडियो में ‘हॉट एयर बैलून’ आग की लपटों से घिरा हुआ और जमीन की ओर गिरता हुआ नजर आ रहा है तथा इससे धुएं का गुबार भी उठ रहा है। सांता कैटरीना के सैन्य अग्निशमन दल ने बताया कि इस हादसे में 13 लोग बच गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘हॉट एयर बैलून’ में चालक सहित 21 लोग सवार थे। जी1 की खबर के अनुसार, साओ पाउलो राज्य में पिछले रविवार को ‘हॉट एयर बैलून’ गिर गया था, जिसमें 27 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी जबकि 11 लोग घायल हो गए थे।ब्राजील के दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में शनिवार को एक ‘हॉट एयर बैलून’ में आग लगने से यह नीचे गिर गया, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन कर्मियों ने यह जानकारी दी।