BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब सरकार में विधायक पद से इस्तीफा देने और राजनीति छोड़ने का ऐलान कर चुकीं अनमोल गगन ने अब मंत्री अमन अरोड़ा के मिलकर फैसला लिया है। मंत्री अमन अरोड़ा सुबह ही गगन मान के घर गए जिसे बाद अनमोल गगन मान ने अपना फैसला बदल लिया है। पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने उनसे पारिवारिक माहौल में मुलाकात की और इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला सुनाया।

मुलाकात के बाद अनमोल गगन ने पार्टी का फैसला स्वीकार कर लिया है। अमन अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अनमोल गगन से पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मान लिया। अब वह पार्टी के साथ सक्रिय रूप से काम करती रहेंगी।

अनमोल AAP का हिस्सा थी, है और रहेगी
अमन अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि आज मै मैं अनमोल गगन मान से पारिवारिक माहौल में मिला। पार्टी ने विधायक पद से उनका इस्तीफा नामंजूर करने का फ़ैसला किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। हमने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने का अनुरोध किया। अनमोल, अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी जी के परिवार का हिस्सा थी, हैं और रहेंगी।