BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
WWE के सुपर स्टार रेसलर का अचानक निधन हो गया है जिनके निधन से अमेरिका सहित दुनिया भर में शोक की लहर है, रेस्लर का निधन हृदगति रुकने से हुई बताई जा रही है। दिग्गज अमेरिकी रेसलर हल्क होगन उर्फ टेरी जीन बोलिया का फ्लोरिडा स्थित अपने घर पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

चिकित्साकर्मी उनके घर पहुंचे और इस महान पहलवान को क्लियरवॉटर स्थित उनके घर से एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर ले जाया गया। हल्क होगन 71 वर्ष के थे। 11 अगस्त, 1953 को जॉर्जिया के ऑगस्टा में जन्मे हल्क प्रोफेशनल रेसलिंग के सबसे बड़े रेसलर में गिने जाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर शेयर की। यूएस वीकली की रिपोर्ट के अनुसार, जून में हल्क होगन का हृदय का बड़ा ऑपरेशन हुआ था
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) ने X पर होगन के निधन पर शोक व्यक्त किया। पोस्ट में लिखा गया, ‘WWE को यह जानकर दुख हुआ है कि WWE हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का निधन हो गया है। पॉप संस्कृति की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक होगन ने 1980 के दशक में WWE को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद की थी। WWE होगन के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।
होगन ने अपना प्रोफेशनल रेसलिंग करियर 1977 में शुरू किया, लेकिन दिसंबर 1983 में वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन (WWF) के साथ कॉन्ट्रैक्ट के साइन करने के बाद दुनिया भर में पहचान मिली। अपने शुरुआती दौर में वे पांच बार WWF चैंपियन रहे। वे लगातार रॉयल रंबल मैच जीतने वाले पहले रेसलर थे। वह 1474 दिनों तक चैंपियन रहे। यह रेसलमेनिया इतिहास में सबसे लंबा है