BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 52 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। गोलिया चलाने वाले एक्टिवा स्कूटर पर आए थे जिनकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है वहीं इस कत्ल की ज़िम्मेदारी शेरू गैंग ने ली है। पुलिस अब जांच में लग गई है हालाँकि देहात इलाके से इस कत्ल के तार जुड़े बताए जा रहे हैं।