BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में लोगों को ट्रैफिक से निजात मिलने वाली है, भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर शहर के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक परियोजना का शुभारंभ होने जा रहा है।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू जी द्वारा शहर के दो प्रमुख रेलवे फाटकों पर बनने वाले ओवरब्रिजों का शिलान्यास किया जाएगा, जिससे वर्षों से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम का विवरण निम्नानुसार है
1:- गुरु नानकपुरा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज शिलान्यास
🗓️ 24 जून, बुधवार
🕓 दोपहर 4:00 बजे
2:- बस स्टैंड–गढ़ा रोड रेलवे फाटक ओवरब्रिज शिलान्यास
🗓️ 24 जून, बुधवार
🕔 शाम 5:00 बजे