एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब जलंधर में भी-OPENING का आग़ाज़
BURNING NEWS✍️
देश में इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए विख्यात एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब पंजाब के महत्वपूर्ण शहर जलंधर में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग की सेवाएं देगा। इसकी घोषणा रविवार को शहर के लाजपत नगर स्थित होटल फॉर्च्युन एवेन्यू में समारोहपूर्वक की गई।
घोषणा के साथ ही एलन जलंधर मे एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विद्यार्थी 20 दिसम्बर 2026 को आयोजित की जाने वाली एलन शार्प परीक्षा में शामिल होकर एलन फीस में 90 प्रतिशत तक स्कालरशिप के साथ कैश अवॉर्ड भी प्राप्त कर सकते है। जलंधर में एलन एडमिशन ऑफिस 334, गुरू नानक मिशन चोक के पास, शास्त्री नगर लाजपत नगर में संचालित है। इसके साथ ही क्लासरूम कैम्पस सवेरा भवन, प्लॉट नं. 259 लाजपत नगर में होगा। एलन जलंधर में इंजीनियरिंग तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ कक्षा 8 से 10 तक के स्टूडेंट्स को बोर्ड, विभिन्न नेशनल व इंटरनेशनल ओलम्पियाड्स की तैयारी भी करवाई जाएगी। नियमित कक्षाएं जनवरी से अप्रैल 2027 के मध्य शुरू होगी।
एलन नॉर्थ जोनल हेड प्रांजल चोखानी ने कहा कि एलन का उद्देश्य हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। एलन जलंधर की शुरुआत इसी प्रयास के तहत बढ़ाया गया कदम है। जलंधर हमेशा से समृद्ध शैक्षणिक विरासत वाला शहर रहा है। अब एलन का वही एकेडमिक सिस्टम, जो पूरे देश में टॉप नतीजे दे रहा है, जलंधर में आ गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इंजीनियरिंग के टॉप 100 में 41 विद्यार्थी एलन के थे और रैंक 1, 2 व 3 एलन के क्लासरूम से रहीं। इस वर्ष 4240 विद्यार्थी एलन से आईआईटियन बने और देश में एम्स में चयनित हर 5वां विद्यार्थी एलन का है। अकेले एलन नॉर्थ ने जेईई मेन पंजाब टॉपर भरत बंसल दिया और एम्स दिल्ली में टॉप-100 में 5 विद्यार्थी भेजे। यही सिस्टम अब जलंधर में है। अब यहां के बच्चों को सर्वोच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे जालंधर और आस-पास के क्षेत्र की प्रतिभाओं को श्रेष्ठ शिक्षा के साथ श्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इंजीनियरिंग व मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में एलन ने सामाजिक बदलाव की कहानी लिखी है। चार दशकों के अध्ययन से ऐसा अकेडमिक सिस्टम तैयार किया है जो कि देश को सबसे अधिक डॉक्टर्स व इंजीनियर्स दे रहा है।
एलन के चंडीगढ ट्राई सिटी हेड सदानन्द वाणी ने कहा कि यह शुरुआत जलंधर के स्टूडेंट्स के सपने पूरे करने में सहायक होगी। यह जलंधर शहर में बेहतर इकोसिस्टम विकसित करने का प्रयास है। सामूहिक प्रयासों से शहर में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। एलन बेहतर शिक्षा देगा लेकिन यहां आने वाले स्टूडेंट्स को बेहतर एनवायरमेंट देने मे शहरवासियों का सहयोग भी आवश्यक होगा।
बच्चों को रेगुलर बेसिस पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और एलन ऐप के माध्यम से होम वर्क, ऑनलाइन डाउट और टेस्ट पेपर डिस्कशन और एनालिसिस भी करवाया जाएगा। स्टूडेंट केयरिंग पर भी पूरा फोकस किया जाएगा। विद्यार्थियों को बेस्ट स्टडी मेटीरियल और बेस्ट फैकल्टीज का मार्गदर्शन उपलब्ध होगा, जिससे विद्यार्थी यहीं रहकर अपने सपने पूरा कर सकें।
18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट वर्तमान में 89 शहरों में स्टडी सेंटर्स के माध्यम से शिक्षा मुहैया करवा रहा है। इन 89 शहरों में 350 से अधिक क्लासरूम कैम्पस हैं तथा 450 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर्स हैं। स्थापना से अब तक 44.50 लाख से अधिक विद्यार्थी एलन से मार्गदर्शन प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर विद्यार्थी तक पहुंचाने के लिए एलन ऑनलाइन के माध्यम से टेक्नोलॉजी इनेबल्ड लर्निंग प्रोग्राम उपलब्ध करवाया जा रहा है। एलन प्री-इंजीनियरिंग जेईई-मेन, एडवांस्ड, प्री-मेडिकल नीट-यूजी, प्री-नर्चर एंड कॅरियर फाउंडेशन की तैयारी के लिए भारत का प्रमुख कोचिंग संस्थान है। एलन का फोकस स्टूडेंट्स के नॉलेज और कॉन्सेप्ट के फाउंडेशन को मजबूत करना है। गत 17 वर्षों में एलन के 29 स्टूडेंट्स ने इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है।