BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर बस्ती शेख के इमली वाले मंदिर में जन्माष्टमी का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर के चेयरमैन श्री सुरेन्द्र मोहन ठाकुर ओर प्रधान नवीन बबर ने जन्माष्टमी के कार्यक्रम को लेकर भव्य मंदिर सजाया ओर अटूट लंगर का भी आयोजन किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने रासलीला कार्यक्रम का आनंद लिया। मौके पर श्रद्धालुओं में मुख रूप से पहुंचे गोल्डी बबर,अजय कोहली,संजीव मित्तल,संजू,सन्नी बबर,अभिमन्यु शूर,सिकंदर सहित मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद थे। मुख्य रूप से मंदिर में अतिथि के रूप में पहुंचे पंजाब केसरी समूह से अभिनव चोपड़ा ने प्रभु का आशीर्वाद लिया। इन मौके पर पार्षद मंजीत टूटू,योगराज जलोटा,रोज़ी अरोड़ा,ज्योति टंडन पप्पू शर्मा मौजूद थे।