जेल भेजे गए भुल्लर के मंत्रालयों का हुआ बंटवारा, हरपाल चीमा को परिवहन और रवजोत सिंह को जेल विभाग की जिम्मेदारी
BURNING NEWS✍️ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद मंत्रालयों में बदलाव किया है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को अब परिवहन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, डॉ. रवजोत सिंह को जेल विभाग का कार्यभार दिया गया है. मुख्यमंत्री के गुजरात द…
Rajesh Sharma24 Mar 2026 • 2 min read • 776 views
BURNING NEWS✍️
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद मंत्रालयों में बदलाव किया है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को अब परिवहन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, डॉ. रवजोत सिंह को जेल विभाग का कार्यभार दिया गया है. मुख्यमंत्री के गुजरात दौरे से ठीक पहले किए गए इस फैसले ने मंत्रिमंडल में किसी भी बड़े फेरबदल की संभावनाओं को फिलहाल टाल दिया है.
पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में बंद पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के विभागों का बंटवारा कर दिया है. भुल्लर की गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद खाली हुए परिवहन और जेल विभाग की जिम्मेदारी अब सरकार के दो भरोसेमंद चेहरों को सौंपी गई है. मंगलवार को मुख्यमंत्री के गुजरात दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले यह अहम फैसला लिया गया. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के कंधों पर अब परिवहन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी होगा. चीमा के पास पहले से ही वित्त, आबकारी और कराधान जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं. वहीं, डॉ. रवजोत सिंह को जेल विभाग सौंपा गया है
Share this story
✍ Reporter · Burning News
Rajesh Sharma
The Voice of Truth
Rajesh Sharma is a senior reporter at Burning News, covering Punjab, crime, politics and breaking news — bringing readers fast, factual and fearless ground reporting from across the region.