BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में मेयर विनीत धीर ने सख़्त एक्शन प्लान बनाया है जिसमें करीब 43 कालोनियों के नाम सामने आए हैं जानने ज़्यादातर कालोनियां जालंधर वेस्ट की है। ये वो कालोनियां हैं जिनको अप्रूव्ड करवाने के बहाने नगर निगम की आँखों में धूल झोंककर कालोनी की पहले तो फ़ीस जमा करवाई पर बाद में उन कालोनियों को अप्रूव्ड करवाने के लिए बकाया रकम जमा नहीं करवाई गई। जिसके बाद मेयर विनीत धीर ने एक सप्ताह में पैंडिग रकम जमा ना करवाने वाली कालोनियों की लिस्ट जारी की है ओर जो भी कालोनाईजर रकम जमा नहीं करवाएगा उन पर एफ़आइआर दर्ज की जाएगी।