मोंगा में आप की रैली से पहले धमाका- एक की मौत
पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी (AAP) स्थापना दिवस के मौके पर बड़ी रैली करने जा रही है। खुशहाल पंजाब नाम की इस रैली में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। रैली के जरिए पार्टी पंजाब में 2027 के चुनाव के कैंपेन की शुरुआत करेगी। इसके लिए 116 एकड़ में पंडाल लगाकर डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है। वहीं रैली शुरू होने से पहले काफी की मशीन फटने से काफी बनाने वाले की मौत हो गई है।
वहीं रैली में सुबह करीब 10 बजे कॉफी की मशीन फट गई। जिसमें कॉफी बना रहे वर्कर के सिर पर मशीन का टुकड़ा लग गया और उसकी वहीं मौत हो गई। जहां मशीन फटी, वह स्टॉल मंच से महज 100 मीटर दूर था।
जानकारी के अनुसार, मशीन में अधिक दबाव बनने के कारण अचानक जोरदार धमाका हुआ। मशीन का एक हिस्सा टूटकर वहां काम कर रहे मजदूर के सिर पर लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की ओर से आज मोगा में स्मार्ट राशन कार्ड वितरित करने के लिए एक बड़े राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।