देवी राज रानी के भाई सतीश बब्बर की रस्म किरया बुधवार
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
धार्मिक प्रवृति के जाने माने समाज सेवक ओर देवी राज रानी के भाई व बस्ती शेख के प्रसिद्ध डाक्टर नवीन बब्बर के पिता सतीश बब्बर की रस्म किरया कल बुधवार मिती 18 नवंबर को होगी, सतीश बब्बर का दो सप्ताह पहले अचानक निधन हो गया था जिनकी रस्म किरया माडल हाउस स्थित शहनशाह पैलेस में दोपहर 1 से 2 बजे होगी। सतीश बब्बर एक धार्मिक प्रवृति के इंसान थे जो देवी राज रानी मंदर के मुख्य सेवादार के साथ शहर के हर धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।