BURNING NEWS✍️
रोपड़ के नूरपुर बेदी में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के कुछ ही देर बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें शाहपुर के रहने वाले हरजोत सिंह सिद्धू ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। मृतक की पहचान शाहपुर बेला निवासी हरम सिंह के रूप में हुई है।  वीडियो में हरजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि हरम सिंह ने 13 मई 2019 को उसके भाई सुखवेंद्र सिंह की हत्या की थी। हरम सिंह चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था। हरजोत के अनुसार, जमानत पर बाहर आने के बाद हरम सिंह उसे लगातार धमकियां दे रहा था। हरजोत ने वीडियो में आरोप लगाया कि हरम सिंह का अहंकार बढ़ गया था और वह अकसर बच्चों के सामने पिस्तौल दिखाकर केस वापस लेने का दबाव बनाता था। हरजोत के मुताबिक वारदात की रात नूरपुर बेदी में हरम सिंह अपने तीन-चार साथियों के साथ मिला और फिर से उसे उकसाने व धमकाने लगा।