BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने लवली यूनिवर्सिटी के छात्रों के द्वारा पुलिस पर पथराव ओर गाड़ियों में आग लगाने के बाद सख़्त आदेश दिए है, डीजीपी ने कहा कि लवली यूनिवर्सिटी का बड़े से बड़ा अधिकारी या कोई भी हो उस पर कारवाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा। यूनिवर्सिटी में छात्रों की सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए थी अगर ऐसा कुछ सामने आता है तो कारवाई निश्चित है। डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में जांच हो ओर जो भी दोषी हो उसे बख़्शा नहीं जाना चाहिए, वहीं डीजीपी के आदेश ने एक चीज़ साफ कर दी है कि इस बार अगर जांच में कुछ कमियाँ आ गई तो यूनिवर्सिटी के उच्चाधिकारियों पर कारवाई होकर रहेगी।