BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हंगामे के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आदेश जारी करके साफ कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं सीएम मान ने डीजीपी पंजाब गौरव यादव को ग्राउंड पर जाकर जांच करने के आदेश जारी किए है डीजीपी के आने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों को वहां मौजूद होने ओर सारी घटना के बारे में विस्तार से बताने को कहा है। वहीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आख़िर छात्र कितने समय से यूनिवर्सिटी के द्वारा प्रताड़ित हो रहे थे जो छात्रों ने इतना ज़बरदस्त हंगामा किया जिन्होंने पुलिस पर भी पथराव किया ओर उनकी गाड़िया जला दी गई। लवली में कितने सुसाइड हो चुके हैं पर वो सुसाइड क्यों ओर कैसे हुए हर बार मामले को जल्द से जल्द ठंडे बस्ते में डाला जाता था।