BURNING NEWS✍️ (मुंबई न्यूज़)- जालंधर के जाने माने ओर ज्योतिष विद्या में माहिर पंडित कमल कुमार ने अभिनेता मुश्ताक खान के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। कमल कुमार ने बताया कि वो उन्हें निजी तौर पर जानते थे जो कि एक बहुत अच्छे इंसान थे। जो अक्सर मुंबई में उनसे मिलते रहते थे। जो कि बहुत ख़ुशमिज़ाज क़िस्म के इंसान थे जिनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। वेलकम' और 'आशिकी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले चरित्र अभिनेता मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आज 24 सितंबर को अंतिम सांस ली। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है। उन्हें 25 सितंबर को मुंबई में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। 250 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी शोज में किया काम अपने चार दशक से अधिक लंबे अभिनय करियर में उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर 'अदालत', 'चाचा चौधरी', 'टेढ़े-मेढ़े सपने' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी काम किया।