BURNING NEWS✍️

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश वासियों को चेतावनी के बाद पैट्रोल डीज़ल सहित दूध के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। हालाँकि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीज़ल ओर ज़्यादा महंगा होने वाला है।  पेट्रोल और डीज़ल के बाद अब CNG के दाम भी बढ़ गए हैं। दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत ₹2 प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई है। पहले CNG की कीमत ₹77.09 प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर ₹79.09 प्रति किलो हो गई है।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में भी CNG के दाम ₹2 प्रति किलो बढ़ाए थे। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और होर्मुज़ क्षेत्र में सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के कारण गैस की कीमतों पर असर पड़ा है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है।

विशेषज्ञों का मानना है कि CNG महंगी होने से सार्वजनिक परिवहन का खर्च बढ़ सकता है। दिल्ली और कई बड़े शहरों में ऑटो, टैक्सी और बसों का बड़ा हिस्सा CNG पर चलता है। ऐसे में किराए बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है। रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए यह बढ़ोतरी चिंता का कारण बन सकती है, क्योंकि पहले ही पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ी कीमतों का असर महंगाई पर दिखाई दे रहा है।