जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने वार्ड नंबर 35, 36 और 39 की सांझी सड़क केपी स्टेडियम, मिठापुर से मॉडल टाउन श्मशान घाट तक नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजविंदर कौर थियाड़ा ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण के कार्य और उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया। इस मौके पर अरशदीप ब्लॉक प्रधान, प्रिंस बाघा वार्ड इंचार्ज, एचपी सिंह सहित क्षेत्र के नगर निवासी मौजूद रहे। सड़क की मजबूती और निर्माण सामग्री की जांच राजविंदर कौर थियाड़ा ने सड़क की मजबूती, कोलतार की मोटाई और इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। थियाड़ा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और टिकाऊ सड़कें उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। नई सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों और इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। लंबे समय से सड़क की समस्या से परेशान थे लोग केपी स्टेडियम मिठापुर से मॉडल टाउन श्मशान घाट तक का मार्ग लंबे समय से खराब हालत में था। सड़क पर गड्ढों और बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई सड़क बनने के बाद क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। निरीक्षण के दौरान राजविंदर कौर थियाड़ा ने स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। वार्ड वासियों ने जताया आभार इस मौके पर वार्ड नंबर 35, 36 और 39 के निवासियों ने सड़क निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा का धन्यवाद किया। राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर जाकर देखना और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्यों को तेजी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।