BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर के पॉश इलाके जालंधर हाइट्स-2 के D-ब्लॉक की 14वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी युवती का मंगलवार (15 सितंबर) को पोस्टमॉर्टम हो गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। युवती की पहचान 24 वर्षीय जैसमीन कौर चहल के रूप में हुई। वह पंजाब पुलिस के अधिकारी कर्मवीर सिंह चहल की बेटी थी। ICSE बोर्ड से 10वीं करते हुए उसने ऑलइंडिया सेकेंड रैंक हासिल की थी। युवती की मौत मामले में कुछ नए खुलासे भी हुए हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि युवती के कमरे से एक पर्ची मिली है, जिस पर हाथ से लिखा गया था - I was wrong, I am sorry. (मैं गलत थी, मुझे माफ कर दो।) हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस घटना से बिल्डिंग में दहशत का माहौल है और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि, जालंधर हाइट्स में पिछले 6 महीनों के भीतर किसी युवती के ऊंचाई से गिरने की यह तीसरी घटना है। इस सुरक्षा चूक और सिलसिलेवार हादसों को लेकर पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। पढ़ने में तेज थी युवती: उन्होंने कहा कि जैसमीन बेहद प्रतिभाशाली छात्रा थी। उसने साल 2018 में ICSE 10वीं की परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे देश में दूसरा स्थान (ऑल इंडिया सेकंड रैंक) प्राप्त किया था। इसके बाद वह पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की पढ़ाई भी पूरी कर चुकी थी। घटनास्थल से पर्ची मिली: सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को एक पर्चा भी मिला है, जिस पर हाथ से लिखा था “आई वाज रॉन्ग, आई एम सॉरी”। हालांकि, इस लिखित नोट के संबंध में जब SHO से पूछा गया तो उन्होंने कुछ स्पष्ट कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कोई सुसाइड नोट नहीं है। उसकी हैंडराइटिंग और परिस्थितियों की जांच की जाएगी।