जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने वार्ड 36 को दी बड़ी सौगात, 49.59 लाख से बनेंगी कंक्रीट की सड़कें
BURNING NEWS✍️
जालंधर कैंट हलके में विकास कार्यों को गति देते हुए आम आदमी पार्टी की कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने वार्ड नंबर 36 के दूरदर्शन एन्क्लेव में बनने जा रही कंक्रीट की सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। करीब 49 लाख 59 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली इन सड़कों से इलाके के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। दूरदर्शन एन्क्लेव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजविंदर कौर थियाड़ा ने सड़क परियोजना का उद्घाटन किया।
राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि इलाके के विकास और लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी मजबूती मिलेगी। लोगों की जरूरतों के मुताबिक विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।
'लोगों के कामों के लिए हमेशा तैयार पंजाब सरकार'
राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी लोगों की समस्याओं और उनके कामों को लेकर हमेशा गंभीर हैं। सरकार की कोशिश है कि विकास कार्यों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और जमीनी स्तर पर सुविधाओं में सुधार हो। पंजाब सरकार प्रदेश की तरक्की के लिए लगातार काम कर रही है। विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
वार्ड नंबर 36 में विकास कार्यों पर जोर
करीब 49.59 लाख रुपये की लागत से बनने वाली कंक्रीट की सड़कें वार्ड नंबर 36 के दूरदर्शन एन्क्लेव के लोगों के लिए अहम परियोजना मानी जा रही हैं। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में हुए उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी हुई। इस दौरान वार्ड प्रधान प्रिंस बग्गा, मनजीत सूरी, अर्शदीप माहल, लक्की दादरा समेत बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद रहे।