अमृतसर में ASI के सिर में मारी गोली,घायल खुद बाइक पर थाने पहुंचा
BURNING NEWS✍️
अमृतसर में एक व्यक्ति ने ASI पर फायरिंग कर दी। जिससे गोली उनके सिर में लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद ASI ने हिम्मत नहीं हारी और खुद बाइक चलाकर थाना अजनाला पहुंच गए
इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि ASI पर फायरिंग करने वाला कौन था।
जानकारी के अनुसार, ASI जसवंत सिंह अमृतसर पुलिस लाइन में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक पर अजनाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भल्ला पिंड गांव के पास एक व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी।
गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मोटरसाइकिल चलाते हुए थाना अजनाला पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को अपने साथ हुई फायरिंग की जानकारी दी।