आम आदमी पार्टी की जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने फोलड़ीवाल गांव में आयोजित 'तीयां दा त्योहार' (तीज उत्सव) में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया। तीज के इस पावन अवसर पर समूचे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम समारोह के दौरान स्थानीय महिलाओं और युवतियों द्वारा कई प्रकार के सांस्कृतिक एवं लोक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया। पंजाबी संस्कृति को समर्पित इन प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और बोलियों पर नाच-गाकर तीज के इस पर्व की खुशियां एक-दूसरे के साथ बांटीं। आगामी चुनावों में महिलाओं ने जताया समर्थन कार्यक्रम के सफल समापन के बाद फोलड़ीवाल की महिलाओं ने राजविंदर कौर थियाड़ा के जनहित कार्यों और हलके में उनकी सक्रियता की खुलकर सराहना की। इस मौके पर महिलाओं ने एकजुट होकर घोषणा की कि वे आगामी चुनावों में राजविंदर कौर थियाड़ा का पूरा समर्थन करेंगी और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी। आपके लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं: थियाड़ा महिलाओं द्वारा मिले इस मान-सम्मान और अपार समर्थन के लिए राजविंदर कौर थियाड़ा ने फोलड़ीवाल की सभी महिलाओं का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बहनों और माताओं के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हलके के विकास और हर बहन-बेटी की भलाई के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी।