शहर में फ़्लैग मार्च,चप्पे चप्पे पर पुलिस पर फिर भी महिला के साथ घटी घटना
BURNING NEWS✍️RAJESH,VARINDER
जालंधर में 15 अगस्त को लेकर जहां जालंधर पुलिस की ओर से फ़्लैग मार्च निकाला जा रहा है तो कहीं चप्पे चप्पे पर पुलिस के तैनात होने की बातें कही जा रही हैं पर इसी बीच दिन दिहाडे महिला के साथ बड़ी घटना हुई है, बच्चे के साथ जा रही महिला के सोने के गहने लूटकर लुटेरे फरार हो गए ये घटना थाना पाँच के इलाके बाबू जगजीवन राम चौक के पास की है। जहां महिला से लुटेरे लूटकर फरार हो गए। पुलिस इसाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खँगाल रही है।