वार्ड नंबर 42 में ‘आप’ का कुनबा बढ़ा, नए परिवारों का कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया स्वागत
जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय और मजबूती मिली, जब के.पी. नगर, वार्ड नंबर 42 में कई नए परिवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों का आम आदमी पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास जता रही है।
उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया।
मोहिंदर भगत ने पार्टी में शामिल हुए परिवारों को विश्वास दिलाया कि उन्हें आम आदमी पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से वार्ड नंबर 42 में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा की मुहिम को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
इस दौरान पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आम आदमी पार्टी की जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं और भविष्य में पूरी निष्ठा के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।