BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर के मिठापुर इलाके में एटीपी का भ्रष्टाचार उस समय देखने को मिला जब इलाके में मुख्य सड़क पर नाजायज शोरूम बनकर तैयार कर दिए गए,इतना ही नहीं उन शोरूम का नक़्शा रिहायशी बनाया गया ओर काम कमर्शियल कर दिया गया। मिठापुर से चीना चौक की तरफ़ RN सेनिटेशन के साथ दो बड़े शोरूम बनाकर तैयार कर दिए गए है जिसके बनने से जहां नगर निगम को लाखों का चूना लगा है वहीं अब इन शोरूम को बेचने के लिए इनका मार्केट रेट 2-2 करोड़ रख दिया गया है। उक्त शोरूम को एम के प्रापटी डीलर बना रहा है जिसने नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके रिहाइशी नक़्शा पास करवाकर इसको कमर्शियल रूप दे दिया, इलाके के एटीपी पहले भी इसी इलाके में कई नाजायज बिल्डिंग को बनवाकर अपनी जेबें भर चुके हैं जिनके खिलाफ अब सीएम को शिकायत दी जा रही है ताकि निगम को करोड़ों का चूना ना लगे।