BURNING NEWS✍️
ईरान के सुप्रीम लीडर रहे आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में जारी हैं। 100 से ज्यादा देशों के नेता पहुंच रहे हैं। काले कपड़ों में रोते-बिलखते लाखों ईरानी अपने ‘रहबर’ का आखिरी दीदार करना चाहते हैं। इन सबके बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गायब हैं। पिता के जनाजे को कंधा देंगे या नहीं, इस पर भी सस्पेंस है।

28 फरवरी, 2026 की सुबह। तेहरान में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई के घर पर अमेरिका-इजराइल ने पहली स्ट्राइक की, तो कंपाउंड में मुजतबा भी मौजूद थे।”

इजराइली मीडिया ने मुजतबा के भी मारे जाने की आशंका जताई, लेकिन बाद में सूत्रों के हवाले से दावा किया कि मुजतबा बुरी तरह घायल हैं।

ईरान के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आई थीं। ईरानी मीडिया ने मुजतबा को ‘जानबाज’ बताया। यह शब्द जंग में घायल हुए सिपाही के लिए इस्तेमाल किया जाता है।