आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अतुल भगत ने मेरी रसोई योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 52 में जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राशन किटें वितरित कीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया तथा योजना की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए राहतकारी पहल बताया।

अतुल भगत ने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मेरी रसोई योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है जो किसी कारणवश कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य कर रही है। इसी भावना के अनुरूप पार्टी कार्यकर्ता भी सेवा और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों के बीच लगातार सक्रिय हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने अतुल भगत एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज बलविंदर कुमार, गौरव जोशी, टेक चंद, हरदीप कुमार, हरदेव बिट्टू, सतनाम क्लेर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।