बहामास की एयरलाइन फ्लेमिंगो एयर के लिए शुक्रवार बेहद भयावह साबित हुआ. कुछ ही घंटों के अंतराल में उसके दो विमान अलग-अलग हादसों का शिकार हो गए. पहले एक विमान को उड़ान के दौरान तकनीकी दिक्कत आने पर वापस लौटना पड़ा और लैंडिंग के बाद उसमें आग लग गई. राहत की बात यह रही कि उसमें मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लेकिन इसके कुछ घंटे बाद एयरलाइन का दूसरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी 10 लोगों की जान चली गई.