BURNING NEWS✍️

सतगुरु कबीर महाराज जी के 628वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मुख्य सतगुरु कबीर मंदिर,भार्गव कैंप से निकाली गई विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने लोगों से सतगुरु कबीर महाराज जी के आदर्शों पर चलते हुए आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज जी की वाणी प्रेम, शांति, सत्य, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है तथा सदैव मानवता का मार्गदर्शन करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों और संतों की पावन धरती है और ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों को सभी समुदायों को मिलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी धर्मों का समान सम्मान करती है।
शोभायात्रा के मार्ग में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने संगत द्वारा लगाए गए विभिन्न लंगरों का शुभारंभ किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने विशाल मंच लगाकर पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री मोहिंदर भगत, अतुल भगत, चंदन भगत एवं अन्य गणमान्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर अतुल भगत ने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज जी की शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही सार्थक हैं, जितनी सदियों पहले थीं। उन्होंने कहा कि कबीर साहिब की वाणी मानवता की सेवा, आपसी मेल-जोल, सत्य, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
अतुल भगत ने लोगों से आह्वान किया कि वे सतगुरु कबीर जी के आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि यदि समाज कबीर साहिब के बताए मार्ग पर चले तो एक सद्भावनापूर्ण, समरस और प्रगतिशील समाज की स्थापना संभव है।
इस अवसर पर पार्षद पति सुदेश भगत, वाइस चेयरमैन रजनीश कुमार, संजीव भगत, पूनम भगत, मधु बाला, आकाश भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।
शौभायात्रा शहर के अलग-अलग हिस्सों से होती हुई वापिस मुख्य सतगुरु कबीर मंदिर में आकर संपन्न हुई।