चंडीगढ़ (26 सितंबर) : पंजाब सरकार की क्रांतिकारी पहल मुफ्त बस यात्रा योजना के तहत राज्य की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। पंजाब की सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा का फायदा उठा रही हैं पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य की महिलाओं को अब तक 1,548 … Read more
चंडीगढ़ (26 सितंबर) : पंजाब सरकार की क्रांतिकारी पहल मुफ्त बस यात्रा योजना के तहत राज्य की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। पंजाब की सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा का फायदा उठा रही हैं पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य की महिलाओं को अब तक 1,548 करोड़ रुपये से अधिक की मुफ्त बस यात्रा सुविधा प्रदान की है और अभी भी जारी है। यह पंजाब की महिला सशक्तिकरण की दिशा में मान सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने 28 महीनों के कार्यकाल के दौरान पंजाब रोडवेज/पनबस और पीआरटीसी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए 1,548.25 करोड़ रुपये खर्च किए। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को अब तक 32.46 करोड़ की यात्रा की सुविधा प्रदान की जा चुकी हैं।
पंजाब सरकार ने मार्च 2022 से मार्च 2023 तक कुल 664.63 करोड़ रुपये खर्च करके महिलाओं को 14.29 करोड़ यात्राओं का लाभ प्रदान किया है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान 694.64 करोड़ रुपये के व्यय से महिलाओं को 14.90 करोड़ यात्राओं का लाभ दिया गया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान 15 जुलाई 2024 तक 188.98 करोड़ रुपये की लागत से महिलाओं को 3.27 करोड़ यात्राएं कराई गईं । यह योजना सामाजिक कल्याण और लैंगिक समानता के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के बहुमुखी दृष्टिकोण का प्रमाण है। महिलाओं के लिए यह मुफ्त यात्रा योजना न केवल आवागमन की सुविधा के बारे में है, बल्कि इसका मतलब पंजाब की प्रत्येक महिला के लिए आत्म-सम्मान, स्वतंत्रता और विकास भी है। मुफ्त बस यात्रा सुविधा पंजाब सरकार की प्रगतिशील और समतावादी अवधारणा को दर्शाती है।
Share this story
✍ Reporter · Burning News
Rajesh Sharma
The Voice of Truth
Rajesh Sharma is a senior reporter at Burning News, covering Punjab, crime, politics and breaking news — bringing readers fast, factual and fearless ground reporting from across the region.