BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

IPL क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले तीन बुकीज को जालंधर वेस्ट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से मोबाइल लापटाप सहित कई ऐसे उपकरण मिले हैं जिसके जरिए वो लोगों को सट्टे की दलदल में धकेल रहे थे ओर खुद मोटी कमाई कर रहे थे। पुलिस ने जालंधर के शहनाई पैलेस रोड पर स्थित एक मोबाइल शॉप की आड़ में अंदर सट्टेबाजी करते हुए तीन बुकियों को काबू किया है। पकड़े गए बुकीज आईपीएल के सेमीफाइनल में क्रिकेट मैच पर सट्टे के खेल को खेल रहे थे एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि भोले भाले लोगों को पैसे दुगने करने का लालच देकर उन्हें इस खेल में धकेल रहे थे पकड़े गए बुकीज केशव मदान निवासी गोपाल नगर ,जसनूर की पूछताछ में कई राज उगले हैं जिसने शहर के कई बुकीज का नाम भी उगला है जिनके जरिए वो क्रिकेट में सट्टा लगवाते थे। मोबाईल की दुकान की आड़ में केशव अपने तीन दोस्तों के साथ सट्टे का नेटवर्क चलाता था। जिनके खिलाफ एफ़आइआर दर्ज कर दी गई है।