BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में पति पत्नी ने मिलकर युवक का कत्ल करने के बाद लाश को रेहडी पर ले जाकर फैंक दिया,सुबह लाश देख लोग दंग रह गए तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बस्ती शेख के रहने वाले मृतक
युवक के परिवार ने आरोप लगाया कि युवक का कत्ल तेज मोहन नगर के रहने वाले पति पत्नी ने किया है जिन्होंने थाने पहुँच हंगामा भी किया जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में लाश को रेहडी पर ले जाते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।