Politics
उपचुनावों में लुधियाना ओर गुजरात में आप की बड़ी जीत
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सीएम भगवंत मान ने सभी को बधाई दी है। मान ने एक्स पर लिखा-बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का साफ़ संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश है। हम पंजाब … Read more
Rajesh Sharma
23 Jun 2025 • 2 min read • 609 views
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सीएम भगवंत मान ने सभी को बधाई दी है। मान ने एक्स पर लिखा-बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का साफ़ संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश है। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात बिना किसी भेदभाव और पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। लुधियाना सीट से आप उम्मीदवार 10 हज़ार से अधिक वोटों से जीते जबकि आशू दूसरे ओर भाजपा के गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।
उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर एक वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा को बहुत-बहुत मुबारकबाद। साथ ही, इस जीत के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स की टीम को भी बहुत-बहुत बधाई।
गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल में उपचुनाव के नतीजे आ चुके। गुजरात में एक सीट बीजेपी और एक सीट आम आदमी पार्टी को मिली। वहीं, पंजाब में आप, पश्चिम बंगाल में टीएमसी और केरल में कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली है।
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने दो सीटें अपने नाम की हैं। वहीं, बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी के खाते में एक-एक सीट गई है। गुजरात की दो सीटों पर उपचुनाव हुआ। यहां एक सीट बीजेपी और एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई। पश्चिम बंगाल में टीएमसी, केरल में कांग्रेस और पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। उपचुनाव का ऐलान मई के महीने में हुआ था और 19 जून को पांचों सीटों पर मतदान हुआ था। गुजरात के कुछ मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान का आदेश दिया था। इन जगहों पर 21 जून को मतदान हुआ और 23 जून को वोटों की गिनती की गई