BURNING NEWS✍️

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ को भारत साउथ अफ़्रीका मैच में गर्दन पर चोट लगने के कारण घायल होने के बाद अस्पताल भर्ती करवाया गया है। शुभमन गिल को ग्राउंड में ही उपचार दिया गया पर उसके बाद दर्द कम ना हुआ तो उनको अस्पताल भर्ती करवाया गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल को ईडन गार्डन्स में दूसरे दिन भारत की पहली पारी के दौरान रिटायर होने के कुछ घंटों बाद शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गिल रात भर निगरानी में रहेंगे. गिल का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आगे खेल पाना अनिश्चित है.